नादिया (पश्चिम बंगाल). पश्चिम बंगाल भाजपा के अध्यक्ष दिलीप घोष ने रविवार को कहा कि राज्य में सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वालों को हम गोली मार देंगे। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार ने ऐसे लोगों को न केवल हिरासत में लिया था, बल्कि उन पर लाठीचार्ज किया और कुत्तों के समान गोलियां बरसाई थीं। आसनसोल से भाजपा सांसद बाबुल सुप्रियो ने घोष के बयान को गैरजिम्मेदाराना बताया।
खड़गपुर से सांसद दिलीप घोष नागरिकता कानून के समर्थन में यहां एक कार्यक्रम में शामिल हुए थे। उन्होंने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर नागरिकता कानून के खिलाफ हिंसक प्रदर्शन के दौरान सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया।
‘सार्वजनिक संपत्ति करदाताओं की’
घोष ने कहा कि उन्हें (लोगों) क्या लगता है, वे जिस सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचा रहे हैं, वह क्या उनके बाप की है? सार्वजनिक संपत्ति करदाताओं की है। आप (ममता) कुछ नहीं कहती, क्योंकि वे आपके वोटर हैं। असम और उत्तर प्रदेश में, हमारी सरकार ने ऐसे लोगों पर कुत्तों के समान गोली चलाई थी।
‘हमारा खाते हैं और हमारी ही संपत्ति को नुकसान पहुंचाते हैं’
उन्होंने कहा कि आप यहां आते हैं, हमारा खाना खाते हैं, यहां रहते हैं और सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाते हैं। क्या यह आपकी जमींदारी है? हम आपको लाठियों से पीटेंगे, आपको गोली मार देंगे और आपको जेल में डाल देंगे। ममता बनर्जी इनके खिलाफ कोई भी कार्रवाई नहीं करना चाहतीं।
भाजपा सांसद ने बयान से असहमति जताई
आसनसोल से भाजपा सांसद बाबुल सुप्रियो ने घोष के बयान पर कहा, ‘‘दिलीप घोष ने जो कहा, भाजपा ने वैसा कुछ नहीं किया। वजह जो भी रही हों, भाजपा ने उत्तर प्रदेश, असम में कभी भी लोगों पर गोलियां नहीं चलवाईं। घोष का बयान गैरजिम्मेदाराना है।’’
नादिया (पश्चिम बंगाल). पश्चिम बंगाल भाजपा के अध्यक्ष दिलीप घोष ने रविवार को कहा कि राज्य में सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वालों को हम गोली मार देंगे। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार ने ऐसे लोगों को न केवल हिरासत में लिया था, बल्कि उन पर लाठीचार्ज किया और कुत्तों के समान गोलियां बरसाई थीं। आसनसोल से भाजपा सांसद बाबुल सुप्रियो ने घोष के बयान को गैरजिम्मेदाराना बताया।
खड़गपुर से सांसद दिलीप घोष नागरिकता कानून के समर्थन में यहां एक कार्यक्रम में शामिल हुए थे। उन्होंने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर नागरिकता कानून के खिलाफ हिंसक प्रदर्शन के दौरान सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया।
‘सार्वजनिक संपत्ति करदाताओं की’
घोष ने कहा कि उन्हें (लोगों) क्या लगता है, वे जिस सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचा रहे हैं, वह क्या उनके बाप की है? सार्वजनिक संपत्ति करदाताओं की है। आप (ममता) कुछ नहीं कहती, क्योंकि वे आपके वोटर हैं। असम और उत्तर प्रदेश में, हमारी सरकार ने ऐसे लोगों पर कुत्तों के समान गोली चलाई थी।
‘हमारा खाते हैं और हमारी ही संपत्ति को नुकसान पहुंचाते हैं’
उन्होंने कहा कि आप यहां आते हैं, हमारा खाना खाते हैं, यहां रहते हैं और सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाते हैं। क्या यह आपकी जमींदारी है? हम आपको लाठियों से पीटेंगे, आपको गोली मार देंगे और आपको जेल में डाल देंगे। ममता बनर्जी इनके खिलाफ कोई भी कार्रवाई नहीं करना चाहतीं।
No comments:
Post a Comment