Tuesday, January 21, 2020

बीबीसी हिंदी का टीवी कार्यक्रम 'बीबीसी दुनिया' अब 'NDTV इंडिया' पर

बीबीसी हिंदी का लोकप्रिय टीवी कार्यक्रम 'बीबीसी दुनिया' अब 'NDTV इंडिया' पर देखा जा सकता है.

टीवी कार्यक्रम 'बीबीसी दुनिया' को आप 'NDTV इंडिया' पर सोमवार से शुक्रवार रात दस बजे से देख सकेंगे.

बीबीसी हिंदी ने अपने दर्शकों के लिए इस कार्यक्रम को बेहतर बनाने की कोशिश की है.

'बीबीसी दुनिया' में अब आप राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय महत्व के उन विषयों को देख सकेंगे जिन पर चर्चा तो होती है, लेकिन जिन्हें कोई गहराई से नहीं बताता.

इसमें अंतरराष्ट्रीय ख़बरों को भारत के परिप्रेक्ष्य में दिखाया जाएगा और वैश्विक घटनाक्रम का भारत पर पड़ने वाले असर का विश्लेषण किया जाएगा.

प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्रों के लिए ये कार्यक्रम ख़ास तौर पर उपयोगी साबित होगा.

इससे उन्हें अंतरराष्ट्रीय विषयों को गहराई से समझने में मदद मिलेगी.

भारत में बीबीसी, हिंदी के साथ गुजराती, मराठी, पंजाबी, तमिल और तेलुगू भाषाओं में उपलब्ध है.

Monday, January 13, 2020

भाजपा अध्यक्ष घोष ने कहा- हमारी सरकारों ने सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वालों को कुत्तों की तरह गोली मारी

नादिया (पश्चिम बंगाल). पश्चिम बंगाल भाजपा के अध्यक्ष दिलीप घोष ने रविवार को कहा कि राज्य में सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वालों को हम गोली मार देंगे। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार ने ऐसे लोगों को न केवल हिरासत में लिया था, बल्कि उन पर लाठीचार्ज किया और कुत्तों के समान गोलियां बरसाई थीं। आसनसोल से भाजपा सांसद बाबुल सुप्रियो ने घोष के बयान को गैरजिम्मेदाराना बताया।

खड़गपुर से सांसद दिलीप घोष नागरिकता कानून के समर्थन में यहां एक कार्यक्रम में शामिल हुए थे। उन्होंने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर नागरिकता कानून के खिलाफ हिंसक प्रदर्शन के दौरान सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया।

‘सार्वजनिक संपत्ति करदाताओं की’

घोष ने कहा कि उन्हें (लोगों) क्या लगता है, वे जिस सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचा रहे हैं, वह क्या उनके बाप की है? सार्वजनिक संपत्ति करदाताओं की है। आप (ममता) कुछ नहीं कहती, क्योंकि वे आपके वोटर हैं। असम और उत्तर प्रदेश में, हमारी सरकार ने ऐसे लोगों पर कुत्तों के समान गोली चलाई थी।

‘हमारा खाते हैं और हमारी ही संपत्ति को नुकसान पहुंचाते हैं’

उन्होंने कहा कि आप यहां आते हैं, हमारा खाना खाते हैं, यहां रहते हैं और सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाते हैं। क्या यह आपकी जमींदारी है? हम आपको लाठियों से पीटेंगे, आपको गोली मार देंगे और आपको जेल में डाल देंगे। ममता बनर्जी इनके खिलाफ कोई भी कार्रवाई नहीं करना चाहतीं।

भाजपा सांसद ने बयान से असहमति जताई
आसनसोल से भाजपा सांसद बाबुल सुप्रियो ने घोष के बयान पर कहा, ‘‘दिलीप घोष ने जो कहा, भाजपा ने वैसा कुछ नहीं किया। वजह जो भी रही हों, भाजपा ने उत्तर प्रदेश, असम में कभी भी लोगों पर गोलियां नहीं चलवाईं। घोष का बयान गैरजिम्मेदाराना है।’’